प्रांतीय वॉच

बरसते पानी में कांग्रेसियों के हौसले बुलंद उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को बर्खास्त करने ज्ञापन सौंपा

Share this

तापस सन्याल/दुर्ग : जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाई शहर के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शनकर, बरसते पानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार को जब तक उखाड़ के नहीं फेकेंगे तब तक कांग्रेसी शांत नहीं बैठेंगे। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए किसानों के साथ अन्याय एवं अत्याचार योगी सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाती है। किसानों को मंत्री के बेटे के काफिले के द्वारा कुचल दिया जाता है। इस प्रकार योगी और मोदी सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। देश की जनता किसानों के साथ हुए अपमान का बदला 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर करेगी।

दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि सन 1977 में इसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार ने इंदिरा गांधी जी को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रोका था और आज फिर भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार के द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को किसानों के मृतक परिजनों से मिलने के लिए रोका जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है देश की एकता और अखंडता खतरे में है, जिसके लिए योगी एवं मोदी सरकार की कड़ी निंदा करता हूं।प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश और देश से भाजपा की सरकार को उखाड़ के फेंक दें।

भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि देश की आजादी खतरे में है पहले हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लड़े थे और आज हम सब कांग्रेसी देश को बचाने के लिए भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद एवं महा प्रदर्शन शहर अध्यक्ष गया पटेल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, बीडी कुरैशी, भजन सिंह निरंकारी, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, लक्ष्मण चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, आर एन वर्मा, प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया, सुश्री नीता लोधी, धर्मेंद्र यादव, इरफान खान, सीजू एंथोनी, सुभद्रा सिंह, कन्या ढीमर, अश्वनी साहू, झुमुक साहू, अब्दुल गनी खान, अजय मिश्रा, महीप भुवाल, प्रवक्ता नासिर खोखर, मनोज मढरिया, प्रकाश ठाकुर शिव कुमार वर्मा, आदित्य सिंह, कैलाश नाहटा, नंद कुमार कश्यप, संदीप निरंकारी, राकेश मिश्रा, हेमंत बंजारे, तुलसी साहू, सुमित पवार, जानकी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *