रायपुर वॉच

गरीबों का चावल डकार गयी भूपेश सरकार: शिवरतन

Share this
  • बूथ की लड़ाई के लिए तैयार हो जाएं- मूणत
  • रायपुर के कार्यकर्ता बेहद परिश्रमी- सुंदरानी

रायपुर : कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 kg चावल प्रतिमाह दे रही है परंतु ये चांवल गरीबों को मिल नही रहा है। तो ये राशन गया कहां ? भाजपा रायपुर पश्चिम विधानसभा के शक्ति केंद्र से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिसाब किताब नही दे पा रही है। किस कदर गिर गए हैं ये लोग। गरीबों का चावल भी बेच खा रहे हैं। पूरा प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। सूबे के मुखिया हर महीने विधायकों की परेड करवा रहे हैं तो कोई हवन पूजन में व्यस्त है। इस प्रदेश का तो भगवान ही मालिक हैं। कांग्रेस की अंदुरुनी झगड़ों का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है। विकास कार्यों के लिए किसी भी मद में पैसे नही है। यहां तक पार्षदों को मिलने वाले विकास शुल्क के पैसे भी विकास कार्यों के लिए नही मिल पा रहे हैं। गाहे बगाहे कांग्रेस के विधायक खुद बोलने लगे हैं कि अब क्षेत्र में जाना मुश्किल हो रहा है। लोग काम के लिए बोलते हैं। भारतीय जनता पार्टी हाथ पर हाथ धरे नही बैठ सकती। हम जनहित के मामलों को उठाते रहेंगे। मोदी सरकार द्वारा गरीबों को दिए जा रहे अन्न के एक एक दाने का हिसाब लिया जाएगा। गरीबों का चांवल इन्हें हजम होने वाला नही है। अजीब लोग हैं भाई कांग्रेस पार्टी में, खा भी जाते हैं और डकार तक नही लेते। इनके भ्रस्टाचार का हाजमा बड़ा तगड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इनका पोल जनता के सामने खोलकर रहेगें। आगामी दिनों में प्रत्येक राशन दुकानों से मोदी सरकार द्वारा दिये जा रहे राशन को दिलवाने भाजपा के कार्यकर्ता धरना देंगे और गरीबों को राशन का चावल दिलवाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर कार्य को पूरी गंभीरता के साथ अंजाम तक पहुंचाना है। पार्टी ने हर बूथ पर 25 कार्यकर्ताओं की समिति गठित करने की संरचना बनाई है। अधिकांश बूथों में यह कार्य पूर्ण भी हो चुका है। जिन बूथों में यह कार्य बाकी है उसे जल्द पूर्णकरें। पार्टी का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। आप हम पार्टी के अंग हैं। जबतक लक्ष्य की सिद्धि नही हो जाती हमे निरंतर बढ़ते रहना है । आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। आप सब मे असीम शक्ति है बशर्ते आप उसे पहचाने और ईमानदारी से लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाएं विजय सुनिश्चित है। आपको कोई भी ताकत रोक नहीं सकती।

बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर के कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूँ आप लोगों ने अपने हर कार्य को पूरी निष्ठा और ऊर्जा शक्ति के साथ संपन्न किया है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। आपने कांग्रेस पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है। कांग्रेस के नेता भी जगह जगह कहते हैं कि ये भाजपा के कार्यकर्ताओं में कहां से शक्ति आती है। कितने भी कार्यक्रम दो सैकड़ों हजारों की संख्या में ये लोग डट जाते हैं। ऐसा परिदृश्य रायपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुत कर दिया है। आपका यह मेहनत बेकार नही जाएगा और रायपुर के चारों विधानसभाओं के साथ साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी।

बैठक में श्रीमती चन्नी वर्मा, गोवर्धन खंडेलवाल, डॉ सलीम राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओंकार बैस और आभार जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा ने किया

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *