प्रांतीय वॉच

भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा आज शुक्रवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर एवं गरीब परिवारों को फल वितरण कर सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया इस दौरान मां भारती एवं नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद का गगनभेदी नारा लगाया गया, भाजपा द्वारा सेवा और समर्पण दिवस के रूप मे 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय विश्राम गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छायाचित्र पर केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा कि विश्व पटल पर भारत मां के मस्तक ऊंचा करने वाले मां भारती के वीर सपूत देश के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस को पूरे भारत भर में सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भारत के जीवन मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है आपके नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो एवं नवभारत का निर्माण हो ऐसी कामना किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास पथ की ओर अग्रसर हो रहा है और पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी जी का डंका बज रहा है हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अग्रसर हो रहा है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वर्णिम अध्याय शुरू हुआ जो भारत को वैश्विक पटल पर पहुचाने के साथ साथ बहुआयामी विकास की गाथा लिखी जा रही है और मोदी जी विश्व के सबसे चहेते युग पुरूष के रूप मे जाने जाते है उनका जन्मदिवस हम सब सेवा दिवस के रूप मे गरीबो को समर्पित कर रहे है। इसी कड़ी में आज 17 सितंबर को भाजपा मंडल मैनपुर के मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा मंडल द्वारा मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया।

मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं ने थामा भाजपा का हाथ
मोदी जी के जन्मदिवस पर तालेश्वर पांडे के साथ युवा साथियों ने भाजपा प्रवेश किया जिन्हे भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा बीजेपी गमछा भेंट कर गुलाल लगाकर पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, पुलस्त शर्मा, नंदनी नेताम, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, मोहित द्विवेदी, मनोज निर्मलकर, हेमंत साहू, प्रशांत साहू, दाऊ लाल ध्रुव, आभास निषाद, माखन सोमनाथ सोरी, जसवंत मरकाम, कृष्ण कुमार नेताम, लक्ष्मण ध्रुव, दीपेंद्र साहू, सविता नंद साहू, रोहित नायक, संजय देवांशी, रोहित नेताम, भुनेश्वर चक्रधारी, रूप सिंह बस्तियां, हलधर नायक, बेल कुमार सोरी, गोकरण यादव, लालेश्वर पटेल, डोमेश्चर साहू, मनीष निर्मलकर, हरीश कुमार यादव, बबलू राम गोस्वामी, सोमनाथ सोरी, अश्वनी मरकाम, सन्तुराम नेताम, विभास हलधर, रोहित नेताम, भुनेश्वर चक्रधारी, रूप सिंह बस्तिया, विद्याधर मांझी, पुष्पेन्द्र पटेल, उमेन्द्र निर्मलकर, हेमंत साहू, विशेश्वर सिक्का, महेंद्र सोनी, सहित भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *