जानिसार अख्तर/लखनपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिन मंगलवार को तहसील कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा सरकार की वादाखिलाफी व किसान हितेषी 6 सूत्री मांगों को लेकर महामहीम राज्यपाल अनुसुइया उएके नाम तहसीलदार एजाज हाशमी को सौंपा ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ किसानों के हित में काम करती है भाजपा किसान मोर्चा का उद्देश्य समृद्ध राष्ट्र खुशहाल किसान बनाना है ।
वही ढाई साल से राज्य सरकार के आक्रम ता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद बीज की धान खरीदी समय पर वरदाना के विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ता है भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा किसानों के हितों को देखते हुए 6सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को पूरा करने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया हैं जिसमें मुख्य रुप से –
1 प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकास खंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करें।
2 कांग्रेस सरकार अपने घोषणापत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदान करें।
3 अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बड़ी हुई बिजली दर कम की जाए।
4 स्थाई पंप कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति दें 5 समितियों में राजस्थानी कुरावर का मुख्य रूप से यूरिया कालाबाजारी पर अंकुश लगे।
6 एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करें वारदाना की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करें।
किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी अजय सिंह जी रामप्रवेश राजवाड़े जी अनिल जायसवाल छोटे लाल माथुर और लखनपुर मंडल के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान के प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल सहकारिता प्रकोष्ठ के दिनेश गुप्ता मंडल के महामंत्री सत्यनारायण साहू किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहपाल पूर्वी मंडल के अध्यक्ष चंद्रिका यादव जी कन्हैया सोनी जी मदन अग्रवाल देव कुमार राजवाडे दिनेश गुप्ता देव चरण सिंह दिनेश बारी अमित गुप्ता बुध देव राजवाड़े रविंद्र राजवाड़े लक्ष्मण साहू अखिलेश राजवाड़े रामसूरत साहू जी और किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।