प्रांतीय वॉच

भारतीय जनता युवा मोर्चा कसडोल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

Share this
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कसडोल के मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक साहू धर्मशाला कसडोल भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। इस बैठक में मार्गदर्शन देने हेतु विशेष रुप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए साथ ही डॉ अजय राव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती श्याम बाई साहू प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, राजकुमार जायसवाल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राजकुमार साहू जिला मंत्री, प्रशांत यादव जिला महामंत्री भाजयुमो, श्रीमती शिला वर्मा जिला मंत्री महिला मोर्चा, एस एस ध्रुव जिलाध्यक्ष अनु जन जाति मोर्चा, कृष्ण कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात युवा मोर्चा कसडोल मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तत्पश्चात लगभग 30 युवा साथी भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति व कार्यो से प्रभावित होकर अतिथियों के समक्ष भाजपा पार्टी में सम्मिलित हुए आगे उपस्थित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है इसका इतिहास स्वर्णिम है। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि युवा ही समाज, राज्य, एवं देश का निर्माता है स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के सम्मेलन में दिखा दिया कि युवा ही देश का नीव है उसी प्रकार भाजपा की नीव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का सुझाव दिए साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी संघर्षो से सभी युवा कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर गांव गांव तक पहुंचाएं, एवं राज्य सरकार के विफलता कुशासन से लोगों को अवगत कराएं! वर्तमान में प्रदेश सरकार की संरक्षण पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्यापक पैमाने पर हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध हमें आगे आना होगा!

कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से वर्ष भर के कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया साथ ही सभी अतिथियो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजू साहू ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री समारू कैवर्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो कसडोल मंडल के सभी पदाधिकारीगण सहित महामंत्री सुदीप मानिकपुरी, रामचंद ध्रुव, संतोष कश्यप जिला प्रतिनिधि, संतोष वैष्णव सांसद प्रतिनिधि, गणेश साहू जिला सह कोषाध्यक्ष, अंजीव जायसवाल जिला सह कार्यालय प्रभारी भाजयुमो, ईश्वर पटेल जिला प्रशिक्षण प्रमुख भाजयुमो, अनिल श्रीवास, सुजेलाल साहू भाजयुमो, सरपंच भरतदास मानिकपुरी, अटल संतराम, पार्षद गुनिराम साहू, विमल वैष्णव, कु कमल कैवर्त, विष्णु यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *