रायपुर वॉच

गेंहू में मात्र 40 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य बढ़ाकर किसानों के साथ केंद्र सरकार ने धोखा और क्रूर मजाक किया है : किसान मोर्चा

Share this

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा रवि फसल की घोषित एम.एस.पी पर प्रतिक्रिया व्यकत करते हुए छात्तीसगढ़ संयुक्ता किसान मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा है कि किसानों के साथ धोखा और क्रूर मजाक है ! एक तरफ भाजपा अपने आप को गांव – गरीब और किसानों का हितैषी होने का डिंडोरा पिटती है वही इसरी और अन्नदांता किसानों को लगत मूल्य के आधार पर निम्नतम समर्थन मूल्य भी नही दे पा रही है! ऊपर से रवि फसल गेंहू पर मात्र 40 रुपये प्रतिक्विंटल, गन्ना पर एक रुपये प्रतिक्विंटल बढ़ाने की घोषणा कर किसानों के साथ धोखा और क्रूर मजाक किया है! किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अनिल दुबे जी. पी. चंद्राकर जागेशवर प्रसाद दीनदयाल वर्मा अशोक ताम्रकार लालाराम वर्मा चेतन देवांगन महेंद्र कौशिक गिरधारी सिंह ठाकुर गोवरधन वर्मा चंद्र प्रकाश, साहू अरुण परगनिहा, अशोक कश्याप, सातमन साय ने कहा है कि जब से केंद में मोदी की सरकार बनी है तब से लगातार धान , गेंहू और गन्ना उत्पादक किसानों को धोखा देंने , वादा खिलाफी करने और कृषि विरोधी काला कानून लागू कर कृषि और किसानों को कंगाल और तबाह करने में लगी है ! इसका ज्वलंत उदाहरण है कि किसान विरोधी तिनो काला कानून को वापस कराने समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लाखो किसान दिल्ली के आस पास एक वर्ष से गांधी वादी लड़ाई लड़ रहे है ! लेकिन सन्ता के मद में चूर भाजपा की मोदी सरकार किसानों की समस्या को सुलझाने के बजाय उन पर नाना प्रकार के आरोप लगाकर तोड़ने कुचलने का काम कर रही है ! यह हरकत भाजपा की मोदी सरकार को किसान विरोधी होने का प्रमाण दे रही है / वर्तमान एम. एस. पी. की घोषणा के बाद किसान आंदोलन देश भर में और बढ़ेगी !

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *