नई दिल्ली : राजस्थान के जालौर में हाइवे पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग हवाईपट्टी का आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने उद्धाटन किया. हवाईपट्टी पाकिस्तान से महज 40 किमी की दूरी पर है. गुरुवार को पहली बार हाइवे पर बनी हवाई पट्टी पर उतरे लडाकू विमान. हाइवे पर उतरे जगुआर और सुखोई. राष्ट्रीय राजमार्ग 925 A पर भारतमाला प्रोजेक्ट हाइवे पर बनी है ये खास पट्टी. 36 करोड की लागत से तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनी है. हवाई पट्टी के दोनों तरफ पार्किंग बनाई गई. राजनाथ सिंह ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है.
बड़ी खबर: इमरजेंसी हवाई पट्टी पर उतरे लड़ाकू विमान, पाकिस्तान पर नजर रखने में होगी मददगार

