कसडोल/अर्जुनी : बल्दाकछार अंचल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूलाल पटेल का आकस्मिक निधन से अंचल में शोक की लहर है , उनके अंत्येष्टि में निवास ग्राम के अलावा आसपास के गांव से भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे । कसडोल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के सरपंच नेमीचन्द पटेल के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूलाल पटेल का विगत 3 सितम्बर को आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन के समाचार सुनते ही बल्दा – कछार अंचल में शोक की लहर दौड़ गई , लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव पहुंचने लगे । उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम के ही मुक्तिधाम में किया गया जिसमें गांव के अलावा आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूलाल पटेल पूर्व मंत्री एवं विधायक स्व . डॉ कन्हैया लाल शर्मा के खास समर्थकों में से एक थे तथा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं निराकरण करने का प्रयास करते थे । कसडोल सिरपुर मार्ग में पड़ने वाले सभी नदी नालों में पुल पुलिया के निर्माण एवं पक्की सड़क ,अमेठी घाट में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग , एनीकट निर्माण , अर्जुनी व्यपवर्तन एवं सुकदा नाला व्यपवर्तन निर्माण एवं नहर नाली निर्माण में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है । एक निःस्वार्थ समाज सेवी के रूप में विख्यात बाबूलाल पटेल का निधन से सचमुच में अंचल में शोक की लहर है ।उनका दशगात्र कार्यक्रम 12 सितम्बर को उनके गृहग्राम में ही रखा गया है ।
वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूलाल पटेल के निधन से अंचल में शोक

