क्राइम वॉच

सामूहिक अनाचार करने के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, रिश्तेदार महिला को बनाया था हवस का शिकार

Share this

सरसीवां। अपने ही रिश्तेदार से सामूहिक अनाचार करने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के नाम बलराम जायसवाल पिता परमानंद जायसवाल (25) व भरतलाल जायसवाल पिता परमानंद जायसवाल (27) सिरपुर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त और 16 अगस्त तक अपने रिश्तेदार के घर सिरपुर में रुकी थी। इस दरमियान 15 अगस्त को बलराम जायसवाल और भरतलाल जायसवाल दोनो भाइयों ने बारी-बारी से अनाचार किया। इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (डी) 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर पीडिता व गवाहों का बयान लिया गया। आरोपियों को उनके निवास स्थान सिरपुर से गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
कोरदा (लवन)। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ग्राम कोहरौद का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोहरौद की एक विवाहिता महिला रविवार सुबह 10 बजे गांव के बंधवा तालाब के पास खड़ी थी। इसी दरमियान गांव के ही चैतराम सोनवानी पिता दयाराम सोनवानी (49) ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए महिला से छेडख़ानी करने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़ता ने उक्त मामले की शिकायत लवन चौकी में दर्ज कराई है। इस पर तत्काल आरोपित चैतराम सोनवानी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *