शुभम श्रीवास/रतनपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला जूना शहर रतनपुर शिक्षक गोविन्द वैष्णव क़ो नियुक्त किया गया है शिक्षकों के प्रति गहरी चिंतन छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के पक्षधर शिक्षक समस्याओं को लेकर संघर्षशील गोविंद वैष्णव को विश्राम निर्मलकर जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ ने जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ को उनके अनुभव का लाभ प्राप्त होगा,गोविंद वैष्णव के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से जिले के विद्यानंद साहू, भूषण पांडे, बल्लभ रजक तखतपुर, बलराम पांडे अध्यक्ष कोटा, मानूराम रजक अध्यक्ष तहसील कोटा, जोहन बांसवाड़ा अध्यक्ष बिल्हा, अमृत निर्मलकर अध्यक्ष बिलासपुर नगर, काशीराम रजक अध्यक्ष मस्तूरी, गोरे छतरी, रामसेवक कौशिक, कृष्ण लाल गुप्ता, जय वैष्णव, सुखदेव कश्यप, दिनेश पांडे डॉ प्रदीप आदि ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है।
गोविंद बने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/08/002-1.jpg)