प्रांतीय वॉच

भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में विगत 4 माह से घरों में मटमैले पानी की शिकायत |

Share this

भिलाई नगर ब्यूरो (तापस सन्याल ) | भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में विगत 4 माह से घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिसके चलते भिलाई वासियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। साथ ही लोगों को आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। 4 माह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये और न ही इस संवेदनशील विषय पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके विरोध में आज श्रीराम जन्मोत्सव द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आय़ोजन सेक्टर 2 में किया गया। धरना प्रदर्शन में लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता देकर सोए हुए जनप्रतिनिधि और बीएसपी प्रबंधन के प्रति अपना आक्रोश जताया और कड़े शब्दों में उनकी लापरवाही की निंदा की।

कार्यक्रम की शुरूआत प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर की गई। तत्पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ कर जय श्रीराम के नारों से आयोजनस्थल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि आज भिलाई शहर अपनी स्थापना के बाद सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के दौरान परिवर्तन का नारा दिया गया था और वो भी गंगाजल की कसम खाकर लोगों से वादे किये गये थे। लेकिन भिलाई का दुर्भाग्य है कि आज लोगों को 4 महीने से पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, क्या यही परिवर्तन है जिसके लिए लोगों ने इन्हें अपना समर्थन दिया था। मनीष पाण्डेय ने कहा कि ऐसा परिवर्तन पहले भी भिलाई में आ चुका है कि लेकिन तब भिलाईवासियों को सौगात मिली थी। वर्ष 2003 में पहले वृहद पेयजल योजना और उसके वर्ष 2013-14 में अमृत मिशन में भिलाई की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बड़ी सौगात मिली थी लेकिन यह दुर्भाग्य है कि टाउनशिप आज साफ पानी के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील विषय को लेकर भिलाई का हर संगठन और हर यून |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *