प्रांतीय वॉच

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन औऱ पुतला दहन किया जाएगा

संजय महिंलांग/नवागढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष देवा दास चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर पंचायत नवागढ़ के राजीव चौक में भाजपा मंडल नवागढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के ऊपर हो रही अन्याय अत्याचार दुष्कर्म हत्या बलात्कार पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया जाएगा जिसमे नवागढ़ विधानसभा प्रभारी के रूप में गिरेन्द्र महिंलांग, विजय डहरिया, मनमोहन बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दिनांक 21/07/2021 दिन बुधवार को समय दोपहर 2:00 बजे सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष अजा मोर्चा के महेश टन्डन ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *