प्रांतीय वॉच

राष्ट्रीय सचिव दिवस पर संसदीय सचिव ने किया विधानसभा क्षेत्र के पंचायत सचिवों को सम्मानित

Share this
रवि सेन/बागबाहरा : राष्ट्रीय सचिव दिवस के अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र के  पंचायत सचिवों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया किया गया बागबाहरा स्थित विधायक निवास में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम द्वारिकाधीश यादव एवं कार्यक्रम के अतिथि सचिवों के द्वारा केक काटा गया तत्पश्चात सम्मान समारोह आरंभ हुआ जिसमें विधायक  यादव के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पंचायत सचिवों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव संघ के द्वारा सचिव संघ भवन हेतु संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष घनश्याम दीवान, जयचंद बघेल ,संघ के प्रवक्ता अनंत यादव, सचिव पुनू राम साहू ,संयोजक सत्येंद्र चंद्राकर, मीडिया प्रभारी विनोद चंद्राकर, अनिल साहू, परसराम साहू, विद्याचरण पटेल, महिला उपाध्यक्ष इंदिरा सूरमणि, सह सचिव संतु चंद्राकर, कार्यकारिणी सदस्य योगेश्वरी पनुरिया, अभिलाषा काकड़े, शबीना खान, वरिष्ठ सचिव हुमन लाल साहू, शिवचरण साहू, दाऊलाल गिरी, बहादुर यादव, कृष्ण चंद पटेल, पुन्ना लाल प्रजापति, नेमीचंद साहू, जवाहर पटेल, रिखीराम ढीढ़ी,बृजलाल ठाकुर नारायण साहू, युवा सचिव भोलाराम दीवान दिनेश सिन्हा के साथ-साथ बड़ी संख्या में लगभग 70 पंचायतों के सचिव गण उपस्थित रहे।
वहीं इस अवसर पर कांग्रेस जनों में प्रमुख रूप से बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, कोमाखान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, एल्डरमैन गण नवनीत सलूजा, देवेश साहू, राहुल सलूजा, विष्णु महानंद, वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शर्मा, खोमेश साहू, मनोहर ठाकुर रेखराज बाघ, चंद्रहास साहू, राजू चंद्राकर, हरिशंकर यादव ,मोहित पांडे ,नरोत्तम चक्रधारी, राजेश सोनी, रमेश चंद्राकर, देवनाथ साहू, मोहन कुलदीप, दुर्गा सागर के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *