रवि सेन/बागबाहरा : नारी शक्ति महासभा के सदस्यों ने ग्राम पंचायत सुनसुनिया के स्कूल भवन एवं पंचायत भवन में देवसिंग राजपूत के मुख्य आतिथ्य में फलदार एवं छायादार वृक्षों को रोपित किया वही नारी शक्ति महासभा के सदस्यों ने इन पौधों के देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी का प्रण भी लिया है । नारी शक्ति महासभा की सदस्य गीता यादव ने अपने उत्बोधन में कहा कि प्रकृति की सुंदरता इन पेड़ों से है वही मानव जीवन का एक हिस्सा भी पेड़ो से जुड़ा हुआ है । हाल ही में बीते कोरोना काल मे अपने करीबियों एवं रिस्तेदारो को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिये जद्दोजहद करते देखा है इसलिए सभी लोगो से गीता यादव ने अपील किया है कि सभी सदस्य एक एक पौधा जरूर लगाएं एवं उस पौधे को पेड़ बनते तक का संरक्षण दे ताकि कोई भी अपना अब आक्सीजन के लिए न तड़पे । वही नीलिमा रामटेके ने अपने लोगो को प्रकृति के संरक्षण के लिए संदेश देते हुए कहा कि जैसे मनुष्य अपने बच्चों की देखरेख कर उड़े बड़ा करता है उसी प्रकार एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करे ,जिससे वातावरण संतुलित रहेगा । इस कार्यक्रम में द्रोपती ठाकुर आरती मानिकपुरी , पुन्नी कमार , सिद्धधेश्वरी यादव , सरोजनी दिवान , हेमलता दिवान , गोमती ध्रुव उपस्थित रहे ।
नारी शक्ति महासभा ने किया वृक्षारोपण

