सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रूदा में सफुरा माता स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे बेकरी कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने समूह के सदस्यों द्वारा किए जा रहे बेकरी उत्पाद केक, कप केक, नारियल कुकिस, मशरूम कुकिस, ओट्स कुकिस, बाजरा एवं रागी के कुकिस, चकली एवं अन्य सामग्री का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की और उत्पादों के गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग व मार्केटिंग हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुण्डरदेही की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिप्ती मंडावी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी श्री नितेश साहू आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में ‘‘बालोद बाजार‘‘ ब्रांड नाम के साथ जिले के विभिन्न विभागों के उत्पाद के साथ ही बिहान के स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। जिसमें बेकरी, मसाला, ब्रेड, आम, नींबू, महुआ, मशरूम के आचार, बेल, अम्बाड़ी जूस, रेड एवं ब्लैक राईस, फाईल पेड एवं फाईल कवर, टोमैटो साॅस आदि शामिल है।
जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 08 जुलाई को टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के. सोनी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 08 जुलाई 2021 को जिले में 18 वर्ष से अधिक (18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक) उम्र वाले व्यक्तियों का टीकाकरण कोविशील्ड वैक्सीन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोवैक्सीन जिले के टीकाकरण केन्द्रो में उपलब्ध नही हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टाॅउनहाॅल बालोद, प्राथ.स्वा.केन्द्र ज.सांकरा, प्राथ.शाला. जुंगेरा, प्राथ.शाला लाटाबोड, प्राथ.शाला. चिचबोड, प्राथ.शाला. उमरादाह, प्राथ.स्वा.केन्द्र पीपरछेडी, ग्राम पंचायत निपानी, ग्राम पंचायत करहीभदर, ग्राम पंचायत जगतरा, ग्राम पंचायत चिरईगोडी, प्राथ.शाला परसदा (ज), प्राथ.शाला बघमरा, प्राथ.शाला लिमोरा, प्राथ.शाला तरौद, प्राथ.शाला जमरूवा, प्राथ.शाला देवारभाट, प्राथ.शाला भोथली, प्राथ.शाला बरही में कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सीएचसी डौण्डी, पीएचसी आमाडुला, पीएचसी घोटिया, पीएचसी सुरडोंगर, पीएचसी चिखलाकसा, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र देवरी बगला, प्रथ.स्वा.केन्द्र पिनकापार, प्रथ.स्वा.केन्द्र नांहदा, प्रथ.स्वा.केन्द्र अरजपुरी, प्रथ.स्वा.केन्द्र दुबचेरा, प्रथ.स्वा.केन्द्र मंगचुवा, सोरली, गारका, भरदफोड, सूरेगांव, बगईकोन्हा, भरदा (लो), ग.नवागांव, आतरगांव, खामतराई, तुरमुडा, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत बालक प्राथ.शाला गुण्डरदेही, सामु.स्वा.केन्द्र अर्जुन्दा ,प्राथ.स्वा.केन्द्र भरदाकला ,प्राथ.स्वा.केन्द्र खुरसुनी, प्राथ.स्वा.केन्द्र सिरसिदा, प्राथ.स्वा.केन्द्र गुरेदा, प्राथ.स्वा.केन्द्र रनचिरई, प्राथ.स्वा.केन्द्र कलंगपुर, प्राथ.स्वा.केन्द्र माहूद बी, प्राथ.स्वा.केन्द्र बेलौदी, प्राथ.स्वा.केन्द सांकरी, प्राथ.स्वा.केन्द कुरदी, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सकरौद, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सिकोसा, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर गब्दी, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर कोटगांव, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर भाटागांव आर., हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर मटिया ह, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर चन्दनबिरही, मोबाईल टीम, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सीएचसी गुरूर, पीएचसी पुरूर, पीएचसी बोडरा, पीएचसी पलारी, पीएचसी अरमरीकला, हेेल्थ एवं वेलनेस पेन्डरवानी, कुम्हारखान, खैरवाही, अरकार, खुंदनी, सोंहपुर, भरदा, सोनईडोगंरी, दरगहन, धानापुरी में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।

