प्रांतीय वॉच

अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज जिला कांकेर के समाजिक पदाधिकरियो ने प्रभारी मंत्री से अपनी मांगो को लेकर भेट किया

अक्कू रिजवी/कांकेर: अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज जिला कांकेर के समाजिक प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री का कांकेर में प्रथम आगमन पर मा. श्रीमती अनिला भेड़िया जी केबिनेट मंत्री छ.ग. से स्थानीय विश्रामगृह में मुलाकात कर पुष्प्गुच्छ से स्वागत सम्मान कर उत्तम स्वास्थय कि कामना करते हुए हल्बा समाज के सामाजिक मांगो के संबंध में चर्चा कर अपनी बात मंत्री महोदया के समक्ष रखी। उक्त भेटवार्ता में हल्बा समाज के गढ़ अध्यक्ष हरक राम घरत, संरक्षक मार्गदशक देवेन्द्र सिंह भाऊ और तरेन्द्र भण्डारी, संभागिय सचिव नेमूराम कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष पंचुराम नायक, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिपक रायस्त, कर्मचार प्रकोष्ठ सचिव विजय कुमार नाग, युवा प्रकोष्ठ संभागिय अध्यक्ष प्रशांत देहारी, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष तामेश्वर गागड़ा, ब्लाक युवा अध्यक्ष तुमेश चिराम और याहेन्द्र बिसेन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *