प्रांतीय वॉच

लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने चांदो खेल मैदान में बनने वाले चबूतरे का किया भूमिपूजन

जानिसार अख्तर/लखनपुर: लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने लखनपुर के ग्राम चांदो खेल मैदान में बनने वाले चबूतरे का भूमिपूजन किया। जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम बैगा बिगन राम के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए पूजा अर्चना की। बीते दिनों ग्रामवासियों की मांग पर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने नवीन चबूतरे की स्वीकृति प्रदान की। जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने आदिम जाति सहकारी समिति चांदो का भी निरीक्षण किया ,और आये हुए किसानों से बात चीत की और उनका हाल चाल जाना।इस दौरान जप उपाध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, जनपद सदस्या सकुंतला मझवार, सरपंच पति मोहरलाल, कपिल राजवाड़े, शिवा राम, शिवपाल प्रजापति, घुरसाय, आनंद राम, संतोष सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *