खेमराज/रायपुर : छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा द्वारा रविवार को श्रीनाकोड़ा भैरव सोसायटी गार्डन पचपेड़ी नाका में वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता पर्यावरण सुरक्षा और शुद्ध वायु की उपलब्धता के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इसके तहत भैरव सोसायटी गार्डन परिसर में संगठन के युवा सदस्यों ने अनेक फलदार व छायादार वृक्षों के पौधों का रोपण उत्साह के साथ किया. आयोजन में कार्यक्रम समन्वयक अतुल जैन व सह समन्वयक जितेंद्र लोढ़ा की सक्रिय भागीदारी रही. सर्वप्रथम अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश बाफना ने सभी सदस्यों का अभिनंदन कर उन्हें पौधरोपण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. इस अवसर पर जैन युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन सहित तुषार चोपड़ा, लोकेश चंद्रकांत, अशोक सांखला विशेष रूप से सम्मिलित हुए तथा संगठन की मजबूत के लिए महत्वपूर्ण विचार रखे. संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्य संजय सिंगी, चंद्रकांत लुंकड़ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए जैन समाज के उत्साही और अनुशासित नए युवाओं को संस्था से जोड़ने की प्रेरणा भी दी. कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनीष लोढा एवं आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष तरुण कोचर ने किया. कार्यक्रम में भैरव गृह निर्माण सोसायटी के उपाध्यक्ष राजेश जैन व सोसायटी के सदस्य पूरण बाफना विशेष रूप से आमंत्रित थे. वहीं नीलेश सांखला, जय सांखला, अभिलेश कटारिया, तनय लुनिया, जयेश बोथरा, छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महावीर कोचर, विशाल नाहटा, प्रखर गोलछा, युवराज चोपड़ा, राजेंद्र पारख की सक्रिय सहभागिता रही.
छत्तीसगढ़ जैन युवा मोर्चा के युवा सेवाभावियों ने रोपे फलदार, छायादार पौधे

