प्रकाश नाग/केशकाल : कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में सभी स्कूल बंद है, ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ‘पढ़ाई तुंहर द्वार’ के माध्यम से विभिन्न नवाचारों से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से बनाये रखे है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण नवाचार आमाराईट ग्रीष्मकालीन प्रायोजना कक्षा 2 से 12वीं तक के बच्चो के लिए कक्षा नुरूप प्रायोजना कार्य विकासखंड केशकाल के 308 शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाइ व हायर सेकेंडरी शालाओ में दिया जा रहा है। प्रायोजना कार्य शिक्षको के मार्गदर्सन व पालको के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा फाइल तैयार कर30 जून 2021 तक स्कूलो में जमा करना है । शिक्षक विद्यार्थियों के प्रायोजना कार्य का आकलन कर इसका अंक ग्रेड प्रगति पत्रक में प्रविष्ट करेंगे।
जानकारी देते हुए खण्ड श्रोत समन्वयक प्रकाश साहू ने बताया कि समस्त शालाओ के विद्यार्थियों तक पहुचे इसके लिए विकासखंड स्तर एवम संकुल स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, डीएमसी महेंद्र पांडेय, एपिसीआर एस. सलाम के मार्गदर्शन में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन कर कार्ययोजना तैयार किया गया। विद्यार्थी अपने पालको ने मैगजीन व शिक्षक के सहयोग से प्रायोजना कार्य कर रहे है। आमाराईट में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार, लोकगीत, पकवान, पहनावा विषयक प्रश्नो के उत्तर तैयार कर उत्साहित हो रहे है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.एल मंडावी, एबीएओ मनोज दुबे, खण्ड श्रोत समन्वयक प्रकाश साहू, बीआरपी बलराम नाग एवम समस्त संकुल समन्वयकों के माध्यम से प्रत्येक संस्था में शिक्षकों द्वारा आमाराईट प्रायोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है साथ ही पालको में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

