प्रांतीय वॉच

9 शहरों में एल्डरमेन बदले: 16 एल्डरमेन बदले गए, प्रदेश भर में 44 नए एल्डरमेन नियुक्त, सूची जारी 

रायपुर :  तीन नगर निगमों और दूसरे नगरीय निकायों में चुनाव की कवायद शुरू होने से पहले सरकार ने कांग्रेस नेताओं को संतुष्ट करने की कसरत शुरू की है। प्रदेश भर के नगरीय निकायों में 44 नए एल्डरमेन नियुक्त किए गए हैं। वहीं 9 शहरों में 16 पुराने एल्डरमेन को हटाकर उनकी जगह पर नए नेताओं को नियुक्त कर दिया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आज एल्डरमेन की नियुक्ति से जुड़े दो आदेश जारी किए। पहले आदेश से राजनांदगांव नगर निगम के एल्डरमेन केएल बरइया की जगह प्रतिमा बंजारे को और नारायण यादव की जगह राजेंद्र व्यास को नियुक्त किया गया है। इस आदेश से मुंगेली नगर पालिका में शीतल दुबे की जगह विनय चोपड़ा, सूरजपुर में कुसुमलता राजवाड़े की जगह देवदत्त साहू, बिल्हा में विमलेश केडिया की जगह गोल्डी पंजवानी, बैसाखू मार्को की जगह राजकुमार राज को नियुक्त किया गया है। छुरा नगर पंचायत में छन्नू

सिन्हा की जगह लोकेश्वर वर्मा, पीताम्बर सतनामी की जगह सलीम मेमन, शुभद्रा ध्रुव की जगह लोकेश्वर वर्मा, छननू लाल सिन्हा की जगह संदीप को नियुक्त किया गया है। गरियाबंद नगर पालिका में सविता गिरी की जगह आमकारेश्वर राठौर, हरमेश चावड़ा की जगह सुशील सोनी, लता यादव की जगह मुकेश रामटेके को नियुक्ति दी गई है। उसी तरह राजिम नगर पंचायत में गणेश गुप्ता की जगह ताराचंद मेघवानी को नियुक्त किया गया है। फिंगेश्वर में प्रभा जैन की जगह डोगर सिंह मरकाम और विश्रामपुर में राजेश वर्मा की जगह बीना शर्मा को नियुक्त किया गया है। इससे पहले 2019 और 2020 में एल्डरमेन नियुक्त किए गए थे।

इन शहरों में हुई नई नियुक्तियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *