प्रांतीय वॉच

कार्यालय का निरीक्षण, दूसरे व तीसरे शनिवार को सफाई अभियान

  • निगम का लोक सेवा केन्द्र साढ़े 5 तक खुलेगा: आयुक्त
  • नदारद कर्मचारियों को नोटिस

तापस सन्याल/रिसाली : नगर पालिक निगम रिसाली में संचालित लोक सेवा केन्द्र और टैक्स वसूली काउंटर शाम 5ः30 बजे तक खुले रहेंगे। निर्धारित समय सीमा तक काउंटर खुला है कि नहीं इसकी माॅनिटरिंग राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा करेंगे। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण के दौरान गायब टैक्स वसूली के लिए अधिकृत स्पायरों एजेंसी के कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे  मंगलवार को श्याम नगर स्थित टंकी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त सीधे लोकसेवा केन्द्र और टैक्स वसूली काउंटर पहुंचे। दोनो ही कक्ष में ताला जड़ा होने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकसेवा केन्द्र शाम 5ः30 बजे तक अनिवार्य रूप से खुला रहे। वही स्पायरों कंपनी के कर्मचारियों को नोटिस जारी करने कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, प्र. उपअभियंता गोपाल सिन्हा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्व विभाग था खाली
निरीक्षण के समय राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा के अलावा केवल 3 कर्मचारी मौजूद थे। जबकि इस कार्यालय में दर्जन भर से अधिक कर्मचारी पदस्थ है। गायब कर्मचारियों के संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर आयुक्त ने प्रभारी को सख्ती बरतने निर्देश दिए।

कार्यालय में गंदगी, चलेगा अभियान
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग कार्यालय और सामने बरामदा में कबाड़ देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। सफाई कराने दूसरे शनिवार की सुबह प्रत्येक कर्मचारी को उपस्थित होने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *