Thursday, March 23, 2023
Latest:
क्राइम वॉच

छत्तीसगढ़ : पारिवारिक विवाद के बाद लड़के ने दे दी अपनी जान, पेड़ से लटकी मिली लाश, जांच कर रही पुलिस

जशपुर : छत्तीसगढ़ में एक युवक ने फिर खुदकुशी कर ली है। पता चला है कि जशपुर जिले के कुनकुरी इलाके में एक 20 साल के लड़के ने अपनी जान दे दी है। बताया गया है कि युवक ने किसी बात को लेकर रात को ही घर पर झगड़ा किया था। इसके बाद वो घर से निकल गया था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। झगड़े के दौरान उसने खुद को भी लाठी और डंडे से मारा था। मंगलवार सुबह उसकी लाश कोमरो के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। मृतक का नाम जयप्रकाश(20) बताया गया है, जो कोमरो गांव का ही रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जयप्रकाश सोमवार रात को ही घर से निकल गया था। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि जयप्रकाश ने किसी बात को लेकर रात को ही घर पर विवाद किया था। वो उस दौरान इतना परेशान था कि उसने खुद को लाठी-डंडे से मारा था। इसके बाद हम सब सो गया थे, अचानक रात को ही निकल गया था। उसके बाद सुबह जब हमने कमरे में देखा तो वो नहीं था। इसके बाद आस-पास के लोगों ने उसकी लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी हुई देखी, तब जाकर हमें इस बात की जानकारी मिली है।

इधर, कुनकुरी टीआई भास्कर शर्मा ने कहा है कि पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टयता में ये मामला खुदकुशी का लगता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल हम परिजनों से और आस पास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। वहीं, इसके पहले भी पारिवारिक विवाद या किसी और विवाद को लेकर जिले से आत्महत्या के ममले सामने आते रहे हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *