बिलासपुर: मोपका के रामकृष्ण कॉलोनी में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रखर मिश्रा के रूप में हुई है जो सीएमडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। ऐसी चर्चा कि प्रखर अपने दोस्त की जहर खाने से हुई मौत के बाद बेहद दुखी था। जानकारी के मुताबिक प्रखर के दोस्त ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। दोस्त की मौत के अगले ही दिन प्रखर ने भी कथित तौर पर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रखर मिश्रा के पिता जितेंद्र मिश्रा डीओ ऑफिस में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और दोनों घटनाओं के बीच संबंध की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

