CG NEWS: Two brothers die by drowning in a pond; mourning grips the village.
CG NEWS: बिलासपुर: चिल्हाटी गांव में दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय चींटू पैकरा और 7 वर्षीय दीपू पैकरा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।जानकारी के मुताबिक, किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों के साथ तालाब पहुंचे थे।
बच्चों को तालाब किनारे छोड़कर वे कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान चींटू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख दीपू उसे बचाने तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों पानी में डूब गए।ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

