- पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य
संजय महिलांग/नवागढ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता कांग्रेस बेमेतरा जिला अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि विश्व पर्यावरण के अवसर पर जोगी के स्मृति स्वरूप व जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेणु जोगी जी के स्वस्थ होने पर आज वृक्षारोपण किया गया जैन ने कहा कि वर्तमान मे कोरोना आपदा ने दिखा दिया कि प्रकृति में निहित सभी जीव जंतुओं के लिए ऑक्सिजन की कितनी आवश्यकता व महत्ता है। सभी को अपने जीवन मे कुछ पेड़ रोपित कर प्रकृति को अवश्य सरंक्षित करना चाहिए। वृक्षारोपण के लिए कोई दिन विशेष नहीं है कभी भी वृक्षारोपण कर सकते हैं जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न हो जनता कांग्रेस ने ग्राम पंचायत मुरता में वृक्षारोपण किया, अवसर पर जनता कांग्रेस वरिष्ठ नेता उबारन दास बर्मन,सुरेन्द्र नेगी,दिलीप साहू,शीतल,साहू,टेक राम साहू,नरेंद्र साहू उपस्थित रहे।

