चिरमिरी/कोरिया (भरत मिश्रा) । पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ-साथ फलदार वृक्षों का वितरण संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विचार प्रकट करते हुए श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि जीवन का कर्ज वृक्ष लगाकर भी चुकाया जा सकता है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प जहां आवश्यक है वही एक बेहतर कल के लिए आज प्रकृति का संरक्षण व वृक्षारोपण समय की मांग है। श्रीमती सिंह ने कहा कि एक पेड़ अवश्य लगाएं क्योंकि जानकारों के अनुसार 50 साल में एक पेड़ हमारे इतने काम आता है कि वह अकल्पनीय लगता है वास्तव में 50 साल में एक पेड़ जहां 17 लाख रुपयो की ऑक्सीजन उत्पादन करता है वही 41 लाख रुपयो के पानी की रीसाइकलिंग भी करता है इसी प्रकार 35 लाख रुपयो के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्रतिवर्ष 3 किलो कार्बन डाइऑक्साइड को भी यह वृक्ष रोकने की क्षमता रखता है यही नहीं 3% के लगभग तापमान को भी कम करने में यह वृक्ष सक्षम रहता है श्रीमती सिंह ने कहा कि एक पेड़ की क्षमता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि वह इतनी ठंड पैदा करता है जितना कि एक ऐसी 20 घंटों तक चलने के बाद भी नहीं करता है इसीलिए जो इलाके पेड़ों से घिरे रहते हैं वहां दूसरे इलाकों की तुलना में 3 डिग्री ठंड का तापमान बने रहता है।
जीवन का कर्ज वृक्ष लगाकर भी चुकाया जा सकता है: पूनम सिंह

