- लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के वृद्धि से खाद्य पदार्थो के भाव बढ़ रहे है
यामिनि चंद्राकर/छुरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगेस कमेटी के आव्हान पर छुरा ब्लाक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र के मोदी सरकार के विरोध में अपने अपने घरों के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छुरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने कहा कि देश मे लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया है आज पूरे भारत मे पेट्रोलियम पदार्थों के भाव ने आसमान छूटे हुए 100 रुपये के करीब पहुच चुका है इस संकट की घड़ी में लोगों को राहत देने की बजाय पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार वृद्धि कर जनता के साथ अन्याय कर रही है सत्ता में आने के पहले मोदी जी ने जनता से बड़े बड़े वायदे किये थे लेकिन सत्ता में आ जाने के बाद सिर्फ जनता को परेशान करने लगी है मोदी सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के चलते ख़ाद्य्य पदार्थों के मूल्य में बेहताशा वृद्धि हुई है जिसका सीधा असर गृहणियों पर पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व नगर पंचायत छुरा के पार्षद मख्खू दीक्षित ने कहा कि अभी लोग कोरोना संक्रमण से उभर नही पाये है और जनता की हितैसी बनने वाली मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दर में लगातार वृद्धि कर जनता को परेशान कर रही है आज कोरोना काल के चलते कितने लोग बेरोजगार हो गये है लोगो के व्यापार व्यसाय बंद हो चुके है लोगो को घर चलाने के बारे में सोचना पड़ रहा है ऐसे संकट की घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि का सीधा असर लोगो के जनजीवन पर पड़ रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सलीम मेमन ने कहा कि अभी जो कोरोना काल का जो समय चल रहा है उसमें कितनो लोगो का व्यापार छीन गया है लोगो को घर चलाने के लिए सोचना पड़ रहा है ऐसे समय मे केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दर में लगातार वृद्धि करने का असर सीधा लोगो के जीवन मे पड़ रहा है पेट्रोलियम पदार्थों के वृद्धि के कारण आज ख़ाद्य्य पदार्थो के दरों में काफी वृद्धि हो रही है जिसके चलते लोगो का बजट बिगड़ रहा है आज मोदी सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस की कीमत 1000 एक हजार रुपये के करीब पहुच चुका है लेकिन सरकार में बैठे भक्तों को कोई फर्क नही पड़ रहा है जबकि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब घरेलू गैस की कीमत 400 चार सौ रुपये हुई थी तब इन्ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में गैस सिलेंडर और चूल्हा लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी कहा गए आज वो बी जे पी के नेता क्यु आज चुप बैठे है आज सिलेंडर का रेट 1000 हजार रुपये पहुच चुका है और गरीब लोगों के पहुच से दूर हो चुका है आज गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोत्तरी के चलते आधे लोग वापस चूल्हा चौकी की तरफ वापसी को मजबूर हो गए है लगातार महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।इस मौके पर अब्दुल समद खान,मख्खू दीक्षित, सलीम मेमन,हरीश यादव,संदीप सोनी,दिलीप बघेल, अखिल चौबे,सन्तोष निर्मलकर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

