
(अर्जुंदा ब्यूरो ) नमन जैन | अर्जुंदा नगर एनएसयूआई छतीसगढ़ द्वारा अभियान के लिए पोस्टर जारी कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण आज हजारों लोग अपनी तथा अपने करीबियों की जान गवां चुके है. और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ भी इस कोरोना महामारी से अछुता नहीं है. यहाँ भी संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि चिंता का सबब बनी हुई है. प्रदेश में कोरोना महामारी के नियंत्रण व रोकथाम के लिए कोरोना टीकाकरण की सख्त आवश्यकता है, लेकिन वैक्सीन की कमी से यह संभव नहीं हो पा रहा है, वैक्सीन की इसी कमी को देखते हुए 5 मई को छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया है | बालोद जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र शिवम् देशमुख ने कहा कि इस अभियान का नाम “मोदी टीका दो” रखा गया है. कोरोना महामारी में आयोजित किए जा रहे इस अभियान के तहत एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर पर ही रहकर हाथों में तख्ती लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे. साथ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर मांग की जाएगी इस में एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे है। आज हमारे बालोद जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता ने भी हिस्सा लिए है।साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ाते हुए 7 मई को एनएसयूआई द्वारा भाजपा के 9 सांसद एवं 14 विधायक के घरों के सामने जाकर पदाधिकारियों द्वारा उनसे इस कठिन समय पर राजनीति न करने के लिए निवेदन करते हुए उनसे केंद्र सरकार को सुचना कर राज्य को एक ही दाम पर वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार केंद्र को 150 रूपए में दी जा रही है एवं राज्यों को उसे दुगने दाम पर वैक्सीन बेची जा रही है इसको लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी घर के सामने बैठकर उनसे यह मांग करेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इस आपदा के समय में राजनीति ना कर सभी प्रदेशों को वैक्सीन पहुंचाने का काम करें और एक ही दाम पर वैक्सीन बेची जाए एवं वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए इसी को लेकर एनएसयूआई लगातार तीन दिन विभिन्न तरीकों से अभियान करेगी।इस आंदोलन में भाग लेने वाले अभिषेक यादव NSUI विधानसभा अध्यक्षष , मोवित किरण साहू, सम्राट साहू, विकराल साहू, चित्रांश
