प्रांतीय वॉच

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Share this
कमलेष रजक/मुंडा :  पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने के बाद जीत में इतने मदहोश हो गए है कि खुलेआम दबंगई पूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले व भाजपा कार्यालय में जाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र  की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 5 मई दिन बुधवार को देशभर में धरना दिया गया। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के दिशानिर्देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टीएमसी के खिलाफ दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घर के बाहर धरने पर बैठ कर विरोध  प्रकट किया गया। इसी तारतम्य में लवन भाजपा मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता डॉ रमैया यादव के द्वारा कोविंड 19  के गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने कुछ समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए जा रहे राजनीतिक हिंसा के विरोध में घर के बाहर धरना दिया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *