
(नारायणपुर ब्यूरो ) नरसिंह मंडावी | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जैक्की कश्यप के निवास जाकर उन्हें गुलाब फूल दे कर उन्हें उनके नेता नरेंद्र मोदी के द्वारा देश मे फैले संक्रमण महामारी मे विपरीत स्थिति होने पर भी व्यापार करने हेतु लानत मलामत के रूप मे गुलाब फूल भेट कर अनोखा प्रदर्शन किया! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा की ने जब देश एक तो कोरोना वेक्सीन की कीमत चार तारीके से अलग अलग 150-400-600-1200 रूपए क्यों, आज देश मे कोरोना संक्रमण विकारल रूप लेकर पूरे देश मे फ़ैल चूका है आम जनता का रोजी रोटी आय का साधन पूरा बंद हो चूका है फिर भी मोदी जी अपने चहते वेक्सीन कम्पनी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहें और आम जनता पर वेक्सीन का दर अलग अलग कर आर्थिक बोझ बढ़ा दिए है आज देश भर मे मोदी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश बढ़ गया है, देवनाथ उसेंडी ने आगे कहा की मै मोदी और उनकी केबिनेट को याद दिलता हु की पहले कांग्रेस सरकार ने पोलियो महामारी से कैसे जंग जीती और देश को सुरछित रखा उस समय पोलियो का टीका भी अलग अलग दर से होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती l ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की देश मे पहले भी ऐसी कई तरह की महामारी आयी है और पूर्वरती कांग्रेस सरकार ने समय समय पर टीकाकरण किया और टीकाकरण का दाम आम जनता को कभी चुकाना नहीं पड़ा l मोदी सरकार आम जनता को वेक्सीन के सूरक्षा चक्र से क्यों वंचित रखना चाहती है, सत्ता के अहंकार मे डूबे नरेंद्र मोदी को मालूम होना चाहिए की इससे पहले भी कांग्रेस सरकार के समय कई तरह की बीमारियां आई है और टीकाकरण हुआ है तब कांग्रेस सरकार मे समय समय पर उचित निर्णय लेकर देश मे महामारी फैलने से बचाया है जिसका दाम आम जनता को कभी चुकाना नहीं पड़ा l गुलाब फूल देने के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, मिडिया प्रभारी मिथलेश ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे |
