Thursday, March 23, 2023
Latest:
क्राइम वॉच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला डॉक्टर ने दिया आरोपी का साथ, धमतरी पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

धमतरी । नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक का साथ देने के आरोप में पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। धमतरी पुलिस ने महिला डॉक्टर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला डॉक्टर ओड़िशा की रहने वाली है। उसने दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की का गर्भपात कराया था। नगरी इलाके की रहने वाली पीड़िता ने मामले की शिकायत अजाक थाने में दर्ज कराई थी।

वहीं पतासाजी कर रही पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *