Thursday, March 23, 2023
Latest:
प्रांतीय वॉच

राजस्व , पालिका व पुलिस प्रशासन ने मास्क की उपेक्षा करने वालों पर 500 / रुपये लगाया जुर्माना

अक्कू रिजवी/ कांकेर : कांकेर जिला मुख्यालय काँकेर शहर में मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों पर साथ ही दुकानदारों पर  भी पुलिस, राजस्व तथा नगर पालिका की तिकड़ी द्वारा जमकर कार्यवाही की जा रही है और प्रत्येक से रु, 500/ वसूल किए जा रहे हैं ।कल शनिवार को भी प्रशासन की इस टीम ने कुल 22 चालान काटकर ₹;11,000 वसूल किए थे। आज अब तक 23 चालान काट चुके हैं, जिनमें से पांच पुलिस ने कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन पर काटे हैं तथा शेष 18 मास्क नहीं पहनने वालों से वसूल किए हैं। कार्यवाही शुरू होते ही उसका असर भी दिखाई दे रहा है और बाजार तथा अन्य कामों से आते जाते नागरिकों ने मास्क का प्रयोग शुरू कर दिया है। अब तक मास्क की उपेक्षा तथा लापरवाही चल रही थी। इस पर स्थानीय प्रशासन ने पहले ₹100/ का जुर्माना रखा था जो अब बढ़ते बढ़ते ₹500/ हो चुका है। इसके बाद ही लोगों ने सावधान रहना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *