BREAKING CG NEWS

CG CRIME: एक ही घर दूसरी बार बना निशाना! सोती महिला के कान से सोना नोच ले गया चोर

Share this

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरकापा में लगातार चोरी हो रही है। महज चार महीने के भीतर एक ही परिवार के घर में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। इस बार बदमाश आधी रात घर में घुसा और सो रही बुजुर्ग महिला के कान से सोने का आभूषण खींचकर फरार हो गया। आभूषण खींचने से महिला का कान फट गया और वह घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, 12 मार्च 2026 की रात भी उनके घर में चोरी हुई थी। उस समय चोर करीब 2.25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, एक लाख रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए थे। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

दूसरी बार बुजुर्ग महिला बनी निशाना

9 जुलाई की आधी रात बदमाश फिर उसी घर में घुस गया। घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर पहुंचे चोर ने सो रही जानकी बाई के कान से सोने का आभूषण खींच लिया। दर्द होने पर महिला की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाया। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। इस घटना में महिला का कान गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुंगेली के एसएसपी भोजराम पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *