कमलेश रजक / मुंडा : महिला मोर्चा भाजपा मण्डल दक्षिण पलारी संडी अध्यक्ष निर्मला रजक ने अपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कहा कि हमारे सभी नवनियुक्त पदाधिकारी निष्ठा एवं लगन से काम करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डाॅ. सनम जांगड़े की अनुमति से जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू की सहमति से एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलोचना यदु की अनुशंसा पर की है। महिला मोर्चा की घोषित सूची के अनुसार अध्यक्ष निर्मला रजक, उपाध्यक्ष पुष्पा वर्मा, शिवकुमारी देवांगन, सुषमा कन्नौजे, ललिता घृतलहरे, महामंत्री दुर्गा वर्मा, चित्ररेखा साहू, मंत्री मधु वर्मा, रानी सोनवानी, हेमा साहू, उर्मिला लहरी, कोषाध्यक्ष चुनेश्वरी वर्मा, सहकोषाध्यक्ष चम्पादेवी वर्मा, मीडिया प्रभारी मीना साहू, सहमीडिया प्रभारी गायत्री पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी ममता कन्नौजे, लता चन्द्राकर, कार्यालय प्रभारी मंजू वर्मा, सह कार्यालय प्रभारी उषा यादव को बनाया गया है। महिला मोर्चा भाजपा मंडल दक्षिण पलारी संडी अध्यक्ष निर्मला रजक ने अपने कार्यकारणी का विस्तार करने के पश्चात कहा कि कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के पश्चात निश्चित रूप से मंडल में विकास कार्य के साथ ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और इससे आगामी चुनाव के लिए भी नई कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकेगी। वही कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने पार्टी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी और वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगी। साथ ही पार्टी को मजबूत करने के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने अहम भूमिका निर्वहन करेगी। पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक कार्य को वे ईमानदारी से पूरा करेगी जिससे को बल मिलेगा। कार्यकारिणी सदस्य में मधु वर्मा सविता पटेल, लता वर्मा भुनेश्वरी साहू, रेणूका साहू, त्रिवेणी वर्मा अनिता पुरेना अश्वनी वर्मा उर्मिला देवदास तुकेश्वरी साहू प्रतिभा वर्मा सुनीता मनहरे अंजलि भारती, तारादेवी यादव ईश्वरी पटेल विशेष आमंत्रित सदस्य सुलोचना यदु परमेश्वरी वर्मा गायत्री शर्मा रामदुलारी साहू, नंदनी साहू संवरिन वर्मा ललिता भारद्वाज कमला वर्मा रोहणी वर्मा, ममता यादव स्थायी आमंत्रित सदस्य गौरशंकर अग्रवाल गुहाराम अजगल्ले सनम जांगड़े तेजराम वर्मा रोहिणी साहू महेन्द्र साहू डागेश्वर वर्मा विजय कोसले नुलेश्वरी बंजारे मिथलेश साहू द्रोपती चन्द्राकर धनेश्वरी साहू को बनाया गया है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक ने अपने कार्यकारिणी का गठन किया
