प्रांतीय वॉच

कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा चारामा के व्यापारियों ने कहा – ” जय व्यापार “

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर काँचेका अध्यक्ष दिलीप खटवानी ने एक प्रेस वक्तव्य में बताया है कि कोरोना संक्रमण काल से लेकर आज तक अमर पारवानी जी ने प्रदेश के लिए जो कार्य किए हैं और व्यापारियों के लिए जितने संघर्ष किए हैं , उन के मद्देनज़र कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा चारामा के व्यापारियों ने एकमत से अमर पारवानी जी के जय व्यापार पैनल का समर्थन करने की बात कही है। साथ ही उत्तर बस्तर कांकेर जिले से निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्ण मोटवानी तथा प्रदेश मंत्री स्वपन बोस द्वारा जय व्यापार पैनल को खुले रूप में समर्थन दिया गया है। मुख्य रूप से हाजी वली मोहम्मद, महिपाल मेहरा, प्रदीप ,जायसवाल , अजय पंजवानी , शैलेंद्र सिंह ,विजय खटवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे। व्यापारी वर्ग में आम चर्चा है कि दिलीप खटवानी द्वारा चेंबर की ओर से किए गए इस समर्थन के बाद छत्तीसगढ़ चेंबर अध्यक्ष के रूप में अमर पारवानी जी की विजय लगभग सुनिश्चित हो चुकी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *