प्रांतीय वॉच

श्रीमती जयश्री जोशी ने वार्ड निवासियों के साथ लगाया कोरोना का टीका  

Share this

तापस सन्याल/ दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग के सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी ने अपने वार्ड के नागरिकों के साथ जिला अस्पताल में पहुॅचकर वार्ड निवासियों के साथ कोरोना का टीका लगवायें । पार्षद एवं प्रभारी द्वारा कोरोना टीका लगवाने के बाद आम जनता से अपील कर कहा आज मैंने अपने वार्ड निवासियों के साथ कोरोना का टीका लगवाया है। बहुत ही आसानी से एवं बड़े आराम से टीका लगाया जा रहा है। इसमें कोई भी परेशानी नहीं है। इसलिए सभी को यह कोरोना टीका लगवाना चाहिए । यह हमारे शहर के लिए, आपके परिवार के लिए सुरक्षा कवच है। जो पूरी तरह से सुरक्षित है । उन्हें टीका लगाने के बाद आॅब्जर्वेशन में रखा गया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *