- कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी नहीं कर रही शहर तथा गांव की जनता मास्क का उपयोग
अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर नगर पालिका द्वारा बिना मास्क शहर में घूमने वालों पर बेदर्दी से सौ सौ रुपए जुर्माना वसूल किया जा रहा है । आज इस अभियान के पहले ही दिन दर्जनों नागरिक, जिनमें शिक्षित लोगों की संख्या अधिक थी , बिना मास्क बेपरवाही से शहर में घूमते पाए गए जिन्हें नगर पालिका ने रोक कर बाकायदा कार्रवाई करते हुए सौ सौ रुपए जुर्माना भरने पर मजबूर किया। नगर पालिका अधिकारी का कथन है कि कोविड-19 की दूसरी लहर चल रही है , जिसका प्रभाव कांकेर ज़िले में भी पड़ा है , जिसके बारे में नागरिकों को समाचार माध्यमों से मालूम ही है , फिर भी प्रशासन द्वारा माइक से तथा मुनादी करा कर अपील भी कई बार की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद कांकेर के अधिकतर लोग लापरवाही बरत रहे हैं और न मास्क का , न सोशल डिस्टेंस का , किसी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए विवश होकर नगर पालिका को अपने नागरिकों पर फाइन करना पड़ रहा है । अभी यह फाइन ₹100 ही है लेकिन इस पर भी यदि ध्यान नहीं दिया जायेगा तो फाइन की रकम बढ़ाई जा सकती है।

