प्रांतीय वॉच

जैव विविधता प्रबंधन पर सर्वे जारी

Share this

संजय महिलांग / नवागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के आदेशानुसार बेमेतरा जिला के नवागढ़ नगर पंचायत में जैव विविधता प्रबंध कार्यक्रम हेतु विगत 3 दिनों से सर्वे टीम के सदस्यों के द्वारा नगर में भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के जीव, जन्तु, पशु पक्षी, वनस्पति एवं फसलों की जानकारी ली जा रही है। नगर पंचायत नवागढ़ के मार्गदर्शी व विशेषज्ञों से मिलकर समस्त जानकारी एकत्रित की जा रही हैं।उक्त टीम में कुमारी चित्रा राडेकर समस्त मार्गदर्शी व सदस्यों से जानकारी ले रही है वही इस सर्वे टीम में अन्य सदस्य जितेंद्र यादव, जिलेश मार्कण्डेय,एवं चन्द्रप्रकाश यादव के द्वारा विभिन्न पेड़ पौधों वनस्पतियों जीव जंतुओं का फ़ोटो खीचकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं ।साथ ही सादिक अली आज़मी के द्वारा नगर का नज़री नक्शा (संसाधन व सामाजिक मानचित्र) तैयार किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष,जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिलाप राम साहू, सचिव ए के शर्मा, सदस्य राजेंद्र खुराना, श्रीमती वर्षा खरे,श्रीमती उमा मिश्रा,टिकेश्वर,रमेश चौहान,जीवन दीप समिति के सदस्य गुरभेज सिंह गुम्बर, मोहम्मद इलियास के द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है साथ ही किशोर कुमार राजपूत के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेती व वनौषधि की विशेष जानकारी दी गई।साथ ही रामनाथ ध्रुव ने नगर का इतिहास बताया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *