प्रांतीय वॉच

कांकेर यातायात प्रभारी के प्रशंसनीय प्रयास, पेट्रोलिंग वाहन कर्मचारी नियम कानूनों से जागरूक किए गए

Share this
  • यातायात सुरक्षा जागरूक हेतु दिया जा रहा है संदेश

अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर शहर एवं ज़िले में यातायात की वर्षों से बिगड़ी समस्याओं को सुधारने में वर्तमान यातायात प्रभारी लगातार प्रयत्नशील हैं। इसी सिलसिले में आज दिनांक 16 जनवरी को 12:48 बजे पेट्रोलिंग वाहन नंबर 01 तथा नंबर 02 के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके हाईवे पेट्रोल क्षेत्र अंतर्गत किसी प्रकार से बड़ी वाहन जो मार्ग के किनारे खड़े हों, सड़क दुर्घटना होने के  अंदेशे पर उन्हें हटाकर सुरक्षित पार्किंग करवाने हेतु बताया गया , साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के आसपास बाजार या बस स्टैंड पर या भीड़-भाड़ वाले स्थान से जाकर उन्हें यातायात सुरक्षा हेतु जागरूक करने एवं किसी प्रकार की कोई सड़क दुर्घटना होने पर दिए गए शासकीय मोबाइल नंबर को उन्हें नोट कराने बताया गया। उल्लेखनीय है कि विगत काल में इस प्रकार की स्थितियों में कांकेर क्षेत्र में अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें जानमाल की क्षति भी हुई है किंतु वर्तमान यातायात प्रभारी रोशन कौशिक ने  कांकेर आकर शहर तथा जिले की हर प्रकार की यातायात समस्याओं का बारीकी से अध्ययन किया और तमाम स्थल निरीक्षण करते हुए ऐसी दुर्घटनाएं पुनः ना हो पाएं इसके लिए उपाय निकाले ,  जिन पर यातायात पुलिस टीम द्वारा अमल किया जा रहा है तथा जनता का सहयोग भी लेने हेतु आव्हान किया जा रहा है। आशा है , ऐसे प्रयासों के अच्छे परिणाम निकलेंगे और कांकेर की यातायात व्यवस्था दिन प्रतिदिन अधिक से अधिक सुचारु होती जावेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *