प्रांतीय वॉच

जंगल में हिंसक वन्य प्राणी ने किया घरेलू भैस पर हमला |

Share this

(बीजापुर ब्यूरो ) समैया पागे |  मसलन बीते दिनों जिले के भोपालपटनम के जंगलों में शेर को देखें जाने का शरारती तत्वों से अपुष्ट विडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र एवं वन महकमे में शेर जंगल में होने की बात से हलचल मच गया था। जिसकी पड़ताल करने वन महकमा जंगलों का रुख किया लेकिन शेर आने के संदर्भ में कुछ हाथ नहीं लग सका। वहीं एक बार फिर भोपालपटनम के क्रिकेट ग्राउंड के नज़दीक वन विभाग मार्फत बनाए गए तालाब के करीब शेर ने रामचंद्रम यादव पिता मल्लैया यादव वार्ड क्रमांक पांच राजापारा निवासी का भैंस जंगल से घायल अवस्था में गुरुवार को तकरीबन तीन बजे मालिक के घर पहुंचे भैंस को देखकर निश्चित ही शेर ही भैंस पर हमला करने का अंदेशा जताया जा रहा है। यह खबर आने के बाद सच का पता लगाने क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी से पुछताछ करने पर पता चला कि शेर जब किसी पर हमला करता है तो उसके जद से बच निकलने का कोई अवसर नहीं मिलता। इस लिहाज से शेर के गर्दन में लगे चोट के अनुसार भैंस पर शेर ने हमला किया जाने की बात को झुठलाना बेहद मुश्किल है। सूचना पाकर वन विभाग बफर के वनरक्षक के द्वारा घायल भैंस का निरीक्षण कर आगे के कार्यवाही हेतु बफर रेंजर मद्देड़ को इत्तला किया गया। मालिक ने घायल भैंस को उपचार के लिए पशूचिकित्सालय को सूचना दिया गया, घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में क्षेत्र के लोगों मे जंगल में शेर होने अंदेशा जताया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *