प्रांतीय वॉच

मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग आज फिर हुआ लाल : मोटरसायकल दुर्घटना मे दो युवको ने गंवाई जान

Share this
  • मैनपुर वनांचल क्षेत्र मे लगातार बढ़ रहा हादसो का सिलसिला

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से 15 किमी दूर रायपुर देवभोग मुख्य मार्ग में धवलपुर के आगे पारागांव के समीप आज फिर दो मोटरसायकल आपस मे टकरा गया जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई व दूसरे युवक की गरियाबंद जिला अस्पताल मे ईलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है वहीं गंभीर रूप से घायलो को सीआरपीएफ कैंप धवलपुर के सीआरपीएफ जवानो द्वारा संजीवनी एक्सप्रेस 108 वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर पहुंचाया गया। थाना प्रभारी मैनपुर सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि आज बुधवार को मुख्यालय मैनपुर से 16 किमी दूर धवलपुर पारागांव तालाब के पास मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग पर दोपहर 3.00 बजे के आसपास एक मोटरसायकल क्रमांक सीजी 23 एच 9348 मे सवार कोनारी तुहामेटा निवासी दो युवक जिवेश मरकाम पिता नाथूराम मरकाम उम्र 31 वर्ष अपने साथी टिकेश्वर नेताम पिता बिरसिंह नेताम के साथ मैनपुर से गरियाबंद की ओर जा रहे थे वही गरियाबंद से उड़ीसा की ओर आ रहे नितिन मित्रो पिता नारायण उम्र 26 वर्ष और परिमल हलधर पिता निखिल हलधर उम्र 35 वर्ष नवरंगपुर निवासी हिरो डिलक्स क्रमांक ओडी 24 एफ 2147 की आपस मे जबरदस्त भीडं़त हो गई और घटना स्थल पर ही एक युवक टिकेश्वर नेताम पिता बिरसिंह नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी तुहामेंटा की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं घायल तीनो युवक को पुलिस द्वारा संजीवनी एक्सप्रेस 108 वाहन के माध्यम से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से तीनो युवको को गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर किया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेन्द्र ध्रुव ने बताया कि आज दो मोटरसायकल के आपस मे टकरा जाने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है तीन युवक बूरी तरीके से घायल हो गये है घायल तीनो युवको की स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है जहां एक युवक की ईलाज के दौरान मृत होने की जानकारी जिला चिकित्सा अधिकारी से मिली है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *