प्रांतीय वॉच

हेम चंद्र विश्वविद्यालय की कुलपति ने आंसर शीट जमा करने का तारीख 5 अक्टूबर तक लॉकडाउन के मद्देनजर किया लॉक

Share this

भिलाई। भिलाई. दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम आदि जिलों में लॉकडाउन को देखते हुए महाविद्यालयों मेें होने वाले ऑनलाईन प्रवेश और ऑनलाईन परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के जमा करने का समय बढ़ा दिया है। हेमचंद यादव विवि की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने सोमवार को विवि के सभी 130 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक ली। कुलपति ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि सभी राज्य शासन एवं संबंधित जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण यदि कोई विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं कर पाता है तो भी महाविद्यालय सहानुभूति पूर्वक रवैया अपनाते हुए 5 अक्टूबर तक उत्तर पुस्तिकाओं को महाविद्यालय में स्वीकार करें। विद्यार्थी परीक्षा समाप्ति के बाद पोस्ट आफिस से स्पीड पोस्ट के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं को कॉलेज भेज सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *