रायपुर। शदाणी दरबार माना और इससे सटे कालोनी में कोरोना संक्रमण फैल गया है। शदाणी दरबार से जुड़े 15 लोग कोरोना के चपेट में आ गए हैं। शदाणी दरबार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल के परिवार के 8 सदस्यों को भी कोरोना पाज़िटिव मिले हैं। इनमें उनके भाई और पुत्र शामिल हैं।कोरोना पाज़िटिव आने के बाद पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शदाणी दरबार और कालोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है बताया गया कि शदाणी दरबार के पीछे की कालोनी में सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत पर कुल 50 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें 15पाजिटिव पाए गए।
Breaking news-शदाणी दरबार और आसपास कोरोना फैला,15 पाज़िटिव पाए गए
