देश दुनिया वॉच

ACCIDENT : ट्रक और क्रूजर में भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत; 12 घायल

Share this

राजस्थान। नागौर जिले के लाडनूं हाईवे पर बुरड़ी गांव के पास ट्रक और क्रूजर गाड़ी के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। सुरपालिया थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को क्रुजर गाड़ी से बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब क्रूजर गाड़ी में सवार सभी लोग रामदेवरा में दर्शन के बाद सालासर दर्शन के लिए जा रहे थे। वे जैसे ही बुरड़ी के पास पहुंचे वैसे ही उनकी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में सीकर जिले के जिन पांच लोगों की मौत हुई उनमें 40 वर्षीय फूलचंद, 25 वर्षीय रोहिताश, 25 वर्षीय कौशल्या, 27 वर्षीय रूकमा और 7 वर्षीय हेमराज शामिल हैं। वहीं क्रूजर में सवार विष्णुदत्त, सुआलाल, कन्हैयालाल, राजेश, रामावत्तार, रविंद्र, संजना देवी, शंकरलाल, योगना, चौथी देवी, रविंद्र व एक अन्य घायल हो गए। तीन घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त क्रूजर में 17 लोग सवार थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *