BREAKING Entertainment देश दुनिया वॉच

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के पीछे सलमान खान का कनेक्शन! शूटर के खुलासे से मचा हड़कंप

Share this

Tiger Shroff Firing Case: Salman Khan’s connection behind firing on Tiger Shroff! Shooter’s revelation caused a stir

मुंबई। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए शूटरों में से एक ने ये बात बताई है कि सलमान खान से कनेक्शन की वजह से टाइगर श्रॉफ पर ये हमला हुआ है।

शूटर ने पुलिस को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, अभिनेता से बदला लेना चाहता था क्योंकि उन्होंने 2022 में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान की तारीफ की थी।

Tiger Shroff Firing Case: फायरिंग के बाद सामने आई टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर!

टाइगर श्रॉफ पर क्यों हुआ हमला?

पुलिस पूछताछ के दौरान शूटरों ने जिस बात का खुलासा किया है, वो उस समय की बात है, जब टाइगर श्रॉफ की ‘होरपंती 2’ आई थी। टाइगर की ये फिल्म ईद पर रिलीज हो रही थी। वैसे देखा जाए तो आमतौर पर सलमान खान की फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं।

‘होरपंती 2’ के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में टाइगर श्रॉफ से ईद पर फिल्म रिलीज करने के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा था, ‘इस इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही टाइगर है और वो हैं सलमान सर। उनके सामने मैं बस एक बिल्ली हूं। मैं सिम्बा हूं, एक टाइगर का बच्चा…’

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *