जानिसार अख्तर/ लखनपुर : थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत 17 अक्टूबर दिन शनिवार को मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ पी चंदेल के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत 17 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना मिली की ग्राम कुन्नी में विलासों ठाकुर अपने घर में हाथ भट्टी से बने अवैध महुआ शराब बना कर रखी है। कुन्नी पुलिस द्वारा टीम गठित कर रेड कार्रवाई किया गया आरोपित महिला विलासों ठाकुर पति रघुनंदन उम्र 45 वर्ष कुन्नी निवासी को 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी, आरक्षक अरविंद तिवारी, विजय सिंह, पीताम्बर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह ,घनश्याम देवांगन, महिला आरक्षक तेजेश्वरी राजवाडे, एवं अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।
कुन्नी चौकी पुलिस ने 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

