अप्रैल/06/2022 | रूस की सेना ने उच्च क्षमता वाली सटीक मिसाइलों से हमले कर चार यूक्रेनी ईंधन भंडारों को नष्ट कर दिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ‘उच्च क्षमता वाली सटीक मिसाइलों से क्रेमेनेट्स, चर्कासी, जापोरिजिया और नोवोमोस्कोवस्क के क्षेत्रों में यूक्रेनी सैनिकों की आपूर्ति के लिए चार ईंधन ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।’
उन्होंने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने ओचाकिव के पास यूक्रेनी सैनिकों के एक प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट कर दिया है, जहां विदेशी सैनिकों तथा उच्च-सटीक लंबी दूरी के समुद्र-आधारित हथियारों को रखा जाता है। उपयोग करना सिखाया जाता है।
कोनाशेनकोव ने कहा, ‘सोमवार शाम को ओचाकिव के पास यूक्रेनी विशेष अभियान बलों के एक प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट कर दिया गया था। इस केंद्र में विदेशी सैनिकों को भी रखा जाता था।’
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 5वें पैकेज की घोषणा की, जिसके तहत रूस से कोयला सहित अन्य चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के 5वें पैकेज की घोषणा की, जिसके तहत रूस से कोयला सहित अन्य चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यूरोपीय संघ के पूर्वी भागीदारों के साथ आयोजित एक बैठक से पहले उर्सुला ने कहा, ‘इस प्रतिबंध के तहत सबसे पहले चार अरब यूरो (440 करोड़ डॉलर) के कोयले के आयात पर रोक लगायी जाएगी। इससे रूस के लिए आय के एक और स्रोत में कमी आएगी।’
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ वीटीबी सहित चार प्रमुख रूसी बैंकों से लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगाएगा। इसके साथ ही यूरोपीय संघ के बंदरगाहों तक रूस के संचालित जहाजों पर भी प्रतिबंध लगेगा। उर्सुला कहती हैं, ‘कृषि उत्पाद, खाद्य पदार्थ, मानवीय सहायता और ऊर्जा जैसी कुछ आवश्यक चीजों को प्रतिबंध से छूट की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा, हम रूस और बेलारूसी सड़क परिवहन ऑपरेटरों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखेंगे। इस तरह के प्रतिबंध से रूसी उद्योगों तक प्रमुख सामानों की आपूर्ति में कमी आएगी और उनके लिए विकल्प काफी हद तक सीमित हो जाएंगे।’
इस पैकेज में एक अरब यूरो के क्वांटम कंप्यूटर, उन्नत मशीनें, अर्धचालक अवयव और परिवहन संबंधी उपकरणों के आयात पर भी प्रतिबंध शामिल होंगे। साथ ही 5.5 अरब यूरो के लकड़ी से लेकर सीमेंट और सी-फूड से लेकर शराब जैसी वस्तुओं के आयात पर भी रोक लगाई जाएगी।

