इमरान/ दल्लीराजहरा- नगर के मरीजों में बढ़ते रक्त की कमी को देखते हुए डीबी ग्रुप के अध्यक्ष दीपक साहू के निर्देशानुसार डीबी टीम द्वारा आगे आकर शहीद ब्लड सेंटर दल्लीराजहरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया तथा महिलाओं में बढ़ते रक्त की कमी को देखते हुए शिविर में किये गए 20 यूनिट रक्तदान को महिलाओं के प्रति समर्पित किया गया।
इस रक्तदान शिविर आयोजन में डीबी ग्रुप अध्यक्ष दीपक साहू, अजय यादव, क्षितिज हुमने, नीरज साहू, राजेश डेविड, राकेश रावटे, अमन जायसवाल, जितेंद्र सिंह, सुखचैन सिंह, हार्दिक पटेल, सौरभ गुप्ता, घनश्याम साहू, हरीश साहू, हितेश लालवानी, भूपेंद्रर सिंह, आदित्य बेहरा, नीरज शर्मा, रामेश्वर सुमन साहू ने अपना बहुमूल्य रक्तदान किया। तथा इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शहीद ब्लड सेंटर से शालिनी नंद, जितेश्वरी ध्रुव, किरण करियारे, निकिता, दिनेश्वर साहू, मोहम्मद मेराज, भरत देवांगन, शिवा सूर्यवंशी, आयुष दुबे, एवम अभिषेक राव ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।
रक्तदान महादान, रक्तदान अवश्य करे- दीपक साहू
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किये गए रक्तदान शिविर आयोजन में डीबी ग्रुप के अध्यक्ष दीपक साहू द्वारा नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर के प्रत्येक नागरिको को आगे आकर तीन से चार महीनों के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से आपके रक्त की जांच होती है तथा किसी जरूरत मंद के लिए आपका बहुमूल्य रक्त जीवनदायी होता है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी, या रक्त की कमी नही होती है। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

