देश दुनिया वॉच

आसाराम के आश्रम में विस्फोट, एक की मौत, चार अन्य की हालत गंभीर…

Share this

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थित आसाराम बापू के आश्रम में विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के बॉयलर में विस्फोट होने से हादसा हो गया।
हादसे में चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आश्रम में हर दिन की तरह आज भी खाना बनाया जा रहा था, इस दौरान खाना बनाते समय बॉयलर में विस्फोट हो गया। वहीं चपेट में आने से एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। अभी तक मृतक और घायलों का सामने नहीं आया है।
इधर घटना के बाद गांव सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *