देश दुनिया वॉच

एक बार फिर विवादों में स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा, पत्नी को पीटते हुआ वीडियो वायरल

Share this
  • बेटे ने की गृहमंत्री को शिकायत

भोपाल। वरिष्ठ आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पुरुषोत्तम शर्मा अभी मध्य प्रदेश में स्पेशल डीजी पुलिस अभियोजन हैं। ष्ठत्र पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि डीजी एक महिला की जमकर धुनाई कर रहे हैं। इस महिला को वो जमीन पर पटक देते हैं और फिर उसे कई घूंसे भी जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी हैं। इस वीडियो में पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां भी देते सुनाई दे रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *